क़ुतुबमीनार परिसर में नरसिंह भगवान और भक्त प्रह्लाद की मूर्ति की हुई पहचान
कुतुबमीनार परिसर में 1200 साल पुरानी मूर्ति की हुई पहचान देश की राजधानी दिल्ली के क़ुतुबमीनार परिसर में नरसिंह भगवान और भक्त प्रह्लाद की एक अद्भुत मूर्ति की पहचान की गई है। यह मूर्ति कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के एक खंभे में लगी है। नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। पिछले तकरीबन 2 महीने से दिल्ली का कुतुब मीनार देशभर में चर्चा में है, क्योंकि यहां पर हिंदू धर्म से संबंधित देवी-देवताओं की मूर्तियों के मिलने की बातें सामने आ रही हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, कुतुबमीनार परिसर में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के एक खंभे में मूर्ति लगी है। इसे वर्षों से पहचानने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अब पुरातत्वविद धर्मवीर शर्मा ने इस मूर्ति की पहचान नरसिंह भगवान और भक्त प्रह्लाद की मूर्ति के रूप में की है। आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार से सभी धर्मों के बच्चों की ट्यूशन फीस माफ करने की मांग की। धर्म विशेष की नहीं, सभी धर्म के बच्चों की फीस माफ करे दिल्ली सरकार-भाजपा धर्मवीर शर्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) में क्षेत्रीय निदेशक रहे हैं, उनका दावा है कि यह मूर्ति आठवीं-नौवीं सदी में प्रतिहार राजाओं के काल क...