इन तीन कंपनियों के डिविडेंड से राकेश झुनझुनवाला को हुआ ₹70 करोड़ का मुनाफा, आपके पास हैं ये शेयर?

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल तीन शेयरों- टाइटन कंपनी (Titan), केनरा बैंक (Canara bank) और फेडरल बैंक (Federal bank share) ने अपने-अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की है।

इन तीन कंपनियों के डिविडेंड से राकेश झुनझुनवाला को हुआ ₹70 करोड़ का मुनाफा, आपके पास हैं ये शेयर?

Varsha Pathakमिंट,नई दिल्ली

Sat, 07 May 2022 03:57 PM

हमें फॉलो करें

इस खबर को सुनें

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: शेयर बाजार के निवेशकों को पोर्टफोलियो के शेयरों के दाम बढ़ने से मुनाफा तो होता ही है इसके अलावा कंपनी द्वारा घोषित डिविडेंट से भी फायदा होता है। हाल ही में राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल तीन शेयरों-टाइटन कंपनी (Titan), केनरा बैंक (Canara bank) और फेडरल बैंक (Federal bank share) ने अपने-अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की है। इन तीनों कंपनियों के डिविडेंड से बिग बुल को करीब 70 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। स्टाॅक एक्सचेंज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, टाइटन कंपनी ने ₹7.5 प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है। केनरा बैंक ने ₹6.50 प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है जबकि फेडरल बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹1.80 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है।

बिग बुल की हिस्सेदारी

जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के लिए टाइटन कंपनी के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की टाटा समूह की इस कंपनी में हिस्सेदारी है। राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन के 3,53,10,395 शेयर हैं, जो टाइटन कंपनी की कुल पूंजी का लगभग 3.98 प्रतिशत है। उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 95,40,575 शेयर हैं, जो टाटा समूह की कंपनी की कुल चुकता पूंजी का लगभग 1.07 प्रतिशत है। झुनझुनवाला दंपति के पास कंपनी में 4,48,50,970 टाइटन शेयर या 5.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- 6 रुपये के इस शेयर ने छह महीने में ही निवेशकों के ₹1 लाख को बना दिया 1.74 करोड़ रुपये

वहीं, जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के लिए फेडरल बैंक के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के 7,57,21,060 शेयर हैं। यानी इस साउथ इंडियन बैंक में बिग बुल की 3.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी तरह, हाल ही में समाप्त मार्च 2022 तिमाही के लिए केनरा बैंक के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, बिग बुल के पास पीएसयू बैंक में 3,55,97,400 केनरा बैंक के शेयर या 1.96 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

संबंधित खबरें

टाटा ग्रुप की इन दो शेयरों से होगी कमाई! राकेश झुनझुनवाला का है फेवरेट

टाटा ग्रुप की इन दो शेयरों से होगी कमाई! राकेश झुनझुनवाला का है फेवरेट

800 रुपये पर जाएगा राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह शेयर

800 रुपये पर जाएगा राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह शेयर

टाटा की इस कंपनी का मुनाफा 3 गुना से ज्यादा बढ़ा, देगी 605% डिविडेंड

टाटा की इस कंपनी का मुनाफा 3 गुना से ज्यादा बढ़ा, देगी 605% डिविडेंड

सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप ₹67,843 करोड़

सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप ₹67,843 करोड़

म्यूजिक कंपनी Saregama को बड़ा मुनाफा, रॉकेट की तरह भागा शेयर भाव

म्यूजिक कंपनी Saregama को बड़ा मुनाफा, रॉकेट की तरह भागा शेयर भाव

अडानी समूह की कंपनी को 3850 करोड़ रुपये के निवेश को मिली मंजूरी

अडानी समूह की कंपनी को 3850 करोड़ रुपये के निवेश को मिली मंजूरी

टाइटन का एक ऐलान और राकेश झुनझुनवाला को 34 करोड़ रुपये की कमाई

टाइटन का एक ऐलान और राकेश झुनझुनवाला को 34 करोड़ रुपये की कमाई

₹1.77 से बढ़कर ₹547 का हुआ ये शेयर, निवेशकों के 1 लाख बन गए ₹3 करोड़

₹1.77 से बढ़कर ₹547 का हुआ ये शेयर, निवेशकों के 1 लाख बन गए ₹3 करोड़

राकेश झुनझुनवाला की बढ़ी संपत्ति

जैसा कि बिग बुल और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास 4,48,50,970 टाइटन के शेयर हैं और टाइटन कंपनी ने प्रत्येक शेयर के लिए ₹7.50 डिविडेंड की घोषणा की है, इस डिविडेंड की घोषणा के बाद राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति में लगभग ₹34 करोड़ की वृद्धि हुई है।

इसी तरह, राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास 7,57,21,060 फेडरल बैंक के शेयर हैं और बैंक ने प्रति शेयर ₹ 1.80 लाभांश की घोषणा की है। इस तरह राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति लगभग ₹ 13 करोड़ होगी। इसी तरह, जैसा कि बिग बुल के पास केनरा बैंक के 3,55,97,400 शेयर हैं और पीएसयू बैंक ने प्रति शेयर ₹6.50 लाभांश की घोषणा की है।

टिप्पणियाँ